Canada Beach: कनाडा के बीच पर भारतीय लोग स्न्नान करते दिखाय दिए।

Canada Beach: कनाडा के एक बीच पर साबुन और शैम्पू से नहाते दिखे चार भारतीय… वीडियो वायरल होने पर लोगों ने उठाए सवाल

कनाडा समुद्र तट पर नहाते हुए भारतीय…

Canada Beach : Canada के एक खूबसूरत समुद्र तट पर नहाते हुए चार लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ये लोग खुलेआम साबुन और शैम्पू वाले पानी में नहाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वे भारतीय मूल के हैं। हालाँकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह वीडियो एक स्थानीय व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया और इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेज़ी से वायरल हो गया।

जैसे ही वीडियो सामने आया, नेटिज़ेंस ने इस कृत्य की कड़ी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “हमारे देश का पानी तुम्हारा बाथटब नहीं है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।” एक अन्य ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों में साबुन का उपयोग करना न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है। हालाँकि, कुछ लोगों का मानना ​​है कि बहस का केन्द्र केवल पर्यावरणीय क्षति होना चाहिए, न कि किसी की जातीय पहचान। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि साबुन और डिटर्जेंट रसायन समुद्र, झील या नदी में घुलने से पानी का पीएच स्तर बदल जाता है।

Canada Batch का इस वीडियो को देखें।

Canada Beach : इसका सीधा असर जलीय जीवन पर पड़ता है। पौधों और मछलियों की संख्या घटने लगती है। लंबे समय में यह प्रदूषण मनुष्यों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में न केवल भारी जुर्माना लगाया जाए, बल्कि निगरानी भी बढ़ाई जाए ताकि प्राकृतिक सौंदर्य की रक्षा की जा सके।

krushalhirapra12@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *