Tariff Update : अब Japan India में निवेश करेगा, मोदी ने ट्रम्प के टैरिफ पर जवाब दिया।

Tariff Update : ट्रंप के टैरिफ का जवाब? रूस नहीं, जापान ने भारत में निवेश का बड़ा ऐलान किया, अब ट्रम्पको मिलेंगे बड़ा झटका ।.

Japan investment in India : कल से अमेरिका भारत से कुल 50 प्रतिशत टैरिफ वसूलेगा। ट्रम्प ने रूस-भारत संबंधों में तनाव पैदा करने के उद्देश्य से भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। लेकिन ट्रम्प के सामने झुकने के बजाय भारत अन्य देशों के साथ व्यापार समझौते कर रहा है। ट्रम्प के टैरिफ का कड़ा जवाब देते हुए भारत रूस, चीन और अब जापान के साथ व्यापार समझौते करने जा रहा है।

जापान ने अगले 10 वर्षों में भारत में 10 लाख करोड़ येन (लगभग 68 बिलियन डॉलर) का निवेश करने की घोषणा की है। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंध मजबूत होंगे। भारत में जापान का यह निवेश ट्रम्प की दबाव बनाने की नीति पर भारी पड़ सकता है।

Japan अगले 10 वर्षों में इंवेटमेंट दुगना करेंगा

जापान अगले दस वर्षों में भारत में अपने निजी क्षेत्र के निवेश को दोगुना करने की योजना बना रहा है। उम्मीद है कि जापानी प्रधानमंत्री शिंगेरू इशिबा प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय जापान यात्रा के दौरान इसकी घोषणा करेंगे। दोनों देश 17 साल बाद पहली बार रक्षा सहयोग के लिए संयुक्त घोषणा करने जा रहे हैं। यह समझौता दोनों देशों में रक्षा क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Japan इस सेगमेंट में निवेश करेंगे

Japan investment in India : टोक्यो भारत में सेमीकंडक्टर, दूरसंचार, खनिज, स्वच्छ ऊर्जा, फार्मा और एआई जैसे क्षेत्रों में निवेश करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, जापान को भारत की प्रतिभा का लाभ उठाने की आशा है। जापानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और यहाँ प्रतिभाशाली इंजीनियरों का भंडार है।

टोक्यो अपनी प्रतिभा को शिक्षित करने तथा भारत में जापानी कंपनियों के बीच उनका लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। जापान में 2030 तक जनशक्ति की कमी 7.90 लाख तक पहुंचने की संभावना है। इस कमी को दूर करने के लिए, इसका लक्ष्य भारतीय प्रतिभाओं की संख्या को दोगुना करना है। इसके अतिरिक्त, जापान भारतीय स्टार्टअप्स में भी निवेश करने की योजना बना रहा है।

krushalhirapra12@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *