सुनीता विलियम्स लौंटी धरती पर, सुनीता विलियम्स बताया की वो कब भारत आएगी |

सुनीता विलियम्स लौंटी धरती पर, सुनीता विलियम्स बताया की वो कब भारत आएगी |

सुनीता विलियम्स लौंटी धरती पर: अंतरिक्ष से सफल वापसी के बाद, सुनीता विलियम्स ने बताया कि वह भारत कब आएंगी। जानें उनकी भारत यात्रा की संभावित तारीखें और उद्देश्य।

भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में बिताने के बाद धरती पर लौटीं। उनके सुरक्षित लौटने से गुजरात के झूलासन गांव में खुशी की लहर है। सुनीता की बहन फल्गुनी पंड्या ने बताया कि परिवार अब सुनीता के साथ छुट्टियां बिताने की योजना बना रहा है।

भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में 9 महीने का लंबा समय बिताने के बाद आज सफलतापूर्वक धरती पर वापसी की। उनकी सुरक्षित वापसी की खबर से गुजरात के उनके पैतृक गांव झूलासन में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग और उनका परिवार इस ऐतिहासिक पल को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

सुनीता की चचेरी बहन फल्गुनी पंड्या ने बताया कि परिवार अब सुनीता के साथ छुट्टियां बिताने की योजना बना रहा है। पूरे गांव में गर्व और उत्साह का माहौल है, और सभी को सुनीता के भारत आने का बेसब्री से इंतजार है।

286 दिनों बाद लौंटी सुनीता

सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर ने स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित वापसी की। यह मिशन शुरुआत में सिर्फ कुछ दिनों का होना था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इसे पूरा होने में 286 दिन (लगभग 9 महीने) लग गए। इस दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में ही ठहरे रहे। आखिरकार, नासा ने स्पेसएक्स-नासा क्रू-9 मिशन के तहत उन्हें सुरक्षित धरती पर वापस लाने का निर्णय लिया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1902134632143057375

सुनीता विलियम्स जल्द ही भारत आएंगी.

सुनीता विलियम्स की चचेरी बहन फल्गुनी पंड्या पुष्टि की है कि सुनीता जल्द ही भारत आएंगी। हालांकि उन्होंने अभी कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है, लेकिन संभावना है कि सुनीता इस साल के अंत तक भारत का दौरा कर सकती हैं। इस खबर से उनके पैतृक गांव झूलासन (गुजरात) के लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनीता विलियम्स को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी है। उन्होंने एक पत्र में लिखा, “1.4 अरब भारतीयों को आपकी सफलता पर गर्व है।” पीएम मोदी ने यह भी साझा किया कि जब उन्होंने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन से मुलाकात की थी, तब दोनों नेताओं ने सुनीता विलियम्स का हालचाल पूछा था। सुनीता की भारत यात्रा को लेकर देशभर में उत्साह और इंतजार बना हुआ है।

सुनीता विलियम्स ने महाकुंभ की तस्वीर मांगी.

फाल्गुनी पंड्या ने बताया:सुनीता ने 19 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन अंतरिक्ष में मनाया। उस खास मौके पर हमने भारत की मशहूर मिठाई काजू कतली अमेरिका भेजी थी, जिससे वह बहुत खुश हुईं। जब हम महाकुंभ गए थे, तो सुनीता ने वहां की तस्वीरें मंगवाईं। वह महाकुंभ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थीं और चाहती थीं कि मैं उन्हें वहां की हर जानकारी दूं।”
फाल्गुनी ने आगे कहा, “भगवान की कृपा से सब कुछ ठीक है और हम सुनीता की सुरक्षित वापसी से बेहद खुश हैं।”

सुनीता विलियम्स की लैंडिंग सफलतापूर्वक कैसे हुई.

फ्लोरिडा के तट पर लैंडिंग से पहले, क्रू ड्रैगन की गति को धीमा करने के लिए पैराशूट का एक सेट तैनात किया गया, जिससे इसकी रफ्तार 20 मील प्रति घंटे से भी कम हो गई। सुरक्षित स्पलैशडाउन (समुद्र में लैंडिंग) के बाद, नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर, ह्यूस्टन की टीमें अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने में मदद कर रही हैं। अब, अंतरिक्ष यात्रियों की लगातार निगरानी के साथ, बचाव जहाज पर उनकी प्रारंभिक चिकित्सा जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

सुनीता विलियम्स ने की नौ महिने की अंतरिक्ष यात्रा.

नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव सितंबर 2024 से अंतरिक्ष में मौजूद थे। इनके साथ ही बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स भी काफी लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहीं। उनकी यात्रा जून 2023 में शुरू हुई थी और इसे शुरू में सिर्फ एक सप्ताह तक चलने की उम्मीद थी। हालांकि, बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में आई तकनीकी समस्याओं के कारण यह मिशन नौ महीने से ज्यादा लंबा हो गया, जिससे उनकी वापसी में काफी देरी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *